
जमशेदपुर : यास तूफान के बाद आई बाढ़ के दौरान प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह व उनकी टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र आदित्यपुर की राममड़ैया बस्ती, आदित्यपुर टोल ब्रिज के समीप शर्मा भट्टा बस्ती, लक्ष्मण नगर मानगो, भुईयांडीह स्थित कल्याण नगर, हरिओम नगर, आदित्यपुर, छाया नगर, बलदेव बस्ती बिष्टुपुर, पार्वती घाट बस्ती, निर्मल नगर, देवनगर भ्रमण किया. इस दौरान समिति के लोगों ने ओर से पीड़ित परिवारों को राशन, भोजन, शेल्टर हाउस मुहैया करवा लोगो का हाल जाना. साथ ही तत्काल मदद के साथ यथासंभव सहायता की गई और लोगो को सुरक्षित जगह पर जाने में मदद की गयी. इसमें समिति के के कार्यकर्ता अंकेश, राहुल दुर्गे, संतोष सिंह, शानू सिंह, दीपक, शुभम, बंटी, राहुल व अन्य की सराहनीय भूमिका रही.



