
बिनय सिन्हा
टंडवा : वैश्विक महामारी कोरोना के कारण झारखंड मे कई युवा अपनी जान गंवा बैठे, पर ऐसे में 95 वर्षीय ख़धैया गांव निवासी वृद्धा श्यामा देवी ने कोरोना को 32 दिनों में मात देकर चतरा जिला ही नहीं झारखंड प्रदेश में इतिहास रच दिया है। टंडवा प्रखंड के तेलयाडीह पंचायत के खधैया निवासी सुशील कुमार सिन्हा और उनके परिजनों की बेहतर सेवा के कारण मां का आंचल आज बरकरार है। जिनकी सेवा और साहस की प्रशंसा आज सर्वत्र हो रही है। बताया गया कि सुशील सिन्हा चतरा के डीआरडीए में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। मां के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने चतरा स्थित घर पर ही इलाज करवाया और 32 दिनों मे रिजल्ट नेगेटिव दिलवा कर राहत की सांस ली। बताया गया कि मां की बीमारी की हालत मे भी सुशील सिन्हा ने निरंतर ड्यूटी भी की। सरकारी कर्मी सुशील ने बताया कि मां आज पूरी तरह स्वस्थ है। ऐसे मे चिकित्सकों का कहना है समय पर इलाज और सकारात्मक सोच ने ऐसी उम्र मे कोरोना को मात दिलाने मे अहम भूमिका निभायी। इधर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और सिमरिया विधायक किसुन दास ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिये ऐसे लोगो से प्रेरणा लेने की जरूरत है।



