
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के अंश-19 के जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू के प्रयास से धोबनी पंचायत के उलडाही टोला में एक सप्ताह बाद बिजली की रोशनी नजर आयी है. इससे यहां के ग्रामीणों में हर्ष है. विदित हो की उलडाही टोला का 16 केवी का ट्रांसफार्मर वज्रपात से जल गया था. ट्रांसफार्मर जलने से विगत एक सप्ताह से टोला में रह रहे 50 परिवार अंधेरे में रहने को विवश थे. ग्रामीणों ने जिप सदस्य से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया और नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी. ग्रामीणों की मांग पर श्री मुर्मू ने बिजली विभाग के पदाधिकारीयों से दूरभाष पर बातकर टोला के लिए नये ट्रांसफर्मर की मांग की थी. इस पर विभाग ने टोला के लिए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. रविवार को जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने स्वीच ऑन कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. गांव में बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस दौरान फागू सोरेन, रवि सिंह, कारू राम बास्के, दाखिन हांसदा, दिकू हेंब्रम, राजन हेंब्रम, मेघराई हेंब्रम, गालू मुर्मू, सलखान बास्के, फुदान बास्के, रमेश हेंब्रम, आकाश हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












