
जमशेदपुर : प्रदेश भाजपा के नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 7 वर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी है। साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को भी बधाई दी है। श्री शुक्ल ने आज एनडीए की केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 1 और एनडीए 2 में 7 वर्षों में जिस तरह नरेंद्र मोदी सरकार ने काम किया, जिस तरह से लोकाभिमुख शासन दिया, जिस तरह से कल्याणकारी राज्य की कल्पना को सिद्ध करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने मनोयोग से प्रयास किया है, उससे ग्रामोदय से भारत उदय तक का जो अभियान था वह पूरा हुआ है। अन्त्योदय के दर्शन को हर स्तर पर मूर्त रूप मिला है। श्री मोदी के नेतृत्व में देश में कई नई शुरुआत हुई और इसके साथ साथ विदेश में भी देश का सम्मान बढ़ा है। आज पूरी दुनिया अब ये कह रही है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी, हिंदुस्तान की सदी है। (नीचे भी पढ़ें)
सेवा दिवस पर राजेश शुक्ल ने मंदिर के पुजारियों को दी 15 दिन की खाद्य सामग्री
नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सेवा दिवस मनाते हुए राजेश कुमार शुक्ल ने रविवार को बिस्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती मे हनुमान मंदिर प्रांगण में 50 विभिन्न मंदिर के पुजारियों और सफाई कर्मियों के बीच 15 दिन का कच्चा खाद्य सामग्री कोरोना सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए बांटा। इस अवसर पर उनके साथ रमेश प्रसाद, दिलीप अजीवाल, सरदार विपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को राजेश कुमार शुक्ल ने अपने आवास पर सुना और अनुकरणीय, उपयोगी और उर्जा भरने वाला बताया। श्री शुक्ल ने कहा कि इससे सेवा की भावना और भी मजबूत होती है।











