
जमशेदपुर : झारखंड में लगातार एक हफ्ते से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. सुबह से तेज धूप तो शाम होते ही बादल छा जाते हैं. वही केरल में मॉनसून का आगमन आज यानी गुरुवार को हो गया है. मॉनसून का आगमन इस बार दो दिन देर से हुआ है. इस बार बारिश सामान्य से बेहतर होने की संभावना जतायी जा रही है. वही अंडमान में 21 मई को मॉनसून ने दस्तक दे दी थी. इसके साथ ही मॉनसून ने लक्षद्वीप, दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है. मॉनसून केरल से आगे बढ़ेगा तो जल्द ही झारखंड में 14 जून तक पहुंचने की संभावना है. वही जमशेदपुर में 7 जून तक बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है. बिहार में दबाव के कारण अभी झारखंड में 7 जून तक बूंदा-बांदी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.दिन में धूप और उमस तो शाम होते ही मौसम लेगा करवट.मौसम विभाग की मानें तो 8 जून से आसमान साफ रहेगा.




