
घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर घाटशिला के ट्रीमैन 14 साल से लेकर अब तक 25 हजार पौधे लगा चुके है. इस ट्रीमैन का नाम डॉ इंदल पासवान है, जो घाटशिला कॉलेज के पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर है. उन्होंने घाटशिला समेत कई कॉलेज, हॉस्पिटल, स्कूल, मंदिर मस्जिदों में पौधरोपण किया है. इसके साथ ही वें सभी पौधों की देखभाल भी करते है. उनका कहना है कि वें महज 7 साल के ही थें जब से उन्होंने वृक्षारोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया था. तब से लेकर अब तक वें वृक्ष लगाते है.इस वृक्षारोपण के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए वें ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों को बचाने के लिए जारूकता फैलाएंगे. उनकी सोच है कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरुरी है. पौधे रोपण के कारण ही उन्हें क्षेत्र के लोगों ने ट्रीमैन के नाम से पुकारने लगे और तब से वें ट्रीमैन के नाम से प्रचलित हो गए. सिर्फ यही नहीं, पर्यावरण संरक्षण करने के लिए उन्हें कई बार संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया. वही झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी सम्मानित किया है. उनका एक मात्र लक्ष्य है कि वें विश्व में हो रहे प्रदूषण को कम कर सके और इस कार्य को पूरा करने के लिए पौधा रोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करते रहेंगे. इस कार्य को करने में उनके घरवाले, कॉलेज के छात्र -छात्राएं और उनके मित्र प्रोफेसरों का सहयोग मिलता है. जिसके कारण वे आज इस मुकाम तक पहुंचे है.




