
जमशेदपुर: जमशेदपुर में बढ़ते नशीले पदार्थ की बिक्री की रोकथाम के लिए शनिवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी से मिलने पहुंचा. उन्होंने सिटी एसपी को एक ज्ञापन सौंपा. भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना काल में जहां एक तरफ शहर की अधिकांश गतिविधियां धीमी पड़ गई है. शिक्षण संस्थान, स्कूल कालेज, खेल कूद के पार्क सहित अन्य बंद पड़ गए है. वहीं शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री का गोरख धंधा धड़ल्ले से फैलता जा रहा है. शहर के हर क्षेत्र से युवा और नाबालिग इसकी चपेट में आ रहें हैं. इसी गंभीरता को देखते हुए आप।एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलने पहुंचा है. उन्होंने बताया कि सभी मंडलों के प्रतिनिधिमंडल ने अपने थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर नशा कारोबार के खिलाफ 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की मांग की थी. इस अभियान के बाद शहर में नशा विक्रेताओं के विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई हुई और इस कारोबार में आशिंक कमी दर्ज की गई पर अभी भी बड़े पैमाने पर यह गिरोह सक्रिय है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर थाना में नशे के खिलाफ नारकोटिक्स सेल का गठन करे जो सिर्फ नशे के खिलाफ कार्रवाई करेगा.












