
जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर (पू) की नयी कमेटी 2021-22 के लिए बलमिंदर सिंह राना को अध्यक्ष और पुनीत काउंटिया सचिव बनाया गया है। इनका कार्यकाल एक जुलाई से शुरू हुआ। अपना कार्यकाल शुरू होते ही अध्यक्ष बलमिंदर सिंह राना और उनकी टीम ने डाक्टर्स डे के अवसर पर एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर का आयोजन किया। कैम्प का उद्घाटन एमजीएम के सुपरिंटेंडेंट डॉ संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर आईएमए के जेनरल सेक्रेटेरी डॉ मृत्युंजय ने भी अपने विचार रखे। शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में आर्का जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ एसएस रजी, एजी संगीता झा, डॉ जे बनर्जी, डॉ गुप्ता, ओपी चोपड़ा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











