
जमशेदपुर : जमशेदपुर के वाणिज्यकर अधिवक्ता संघ (कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन) की कार्यकारिणी सदस्यों की एक अहम बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता केएल मित्तल द्वारा की गयी. इसमें आगामी वार्षिक आमसभा और आम चुनाव के बारे में चर्चा की गयी और तारीखों को तय किया गया. इसके तहत 24 जुलाई को मतदान होगा. उससे पहले 10 जुलाई से 15 जुलाई तक नामांकन भरा जायेगा जबकि स्क्रुटनी 16 जुलाई को हागौ जबकि नामांकन वापस लेने के बाद फाइनल लिस्ट 17 जुलाई को होगा. इसके लिए चुनाव पदाधिकारी के तौर पर सत्यनारायण गुप्ता, राजेश मित्तल और मालविका महापात्रा को नियुक्त किया गया. इस मीटिंग में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अधिवक्ता सह टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने किया. इस बैठक में महासचिव बी चटर्जी, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, दिलीप कुमार, सचिव जीतेंद्र कुमार, सपन कुमार, अंजन भट्टाचार्जी, कोषाध्यक्ष संजय सेन, राजेश मित्तल, केके साव, आरएस मित्रा, परिजीत मुखर्जी, सुधीर मिश्रा, सुकांत कुमार सिन्हा, धीरज कुमार श्रीवास्तव, रामाशीष समेत अन्य लोग मौजूद थे.



