
शार्प भारत डेस्कः भारत वर्ष में कोरोना की पहली लहर के बाद, दूसरी लहर भी सक्रिय रही. विशेषज्ञों द्वारा तीसरे लहर के आने की भी संभावना जताई जा रही है. तीसरे लहर बच्चों को काफी प्रभावित कर सकता है. इसे देखते भारत वर्ष में तैयारी जोरो से चल रही है. समचार एजेंसी एएनआई ने एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया की ओर से जारी बयान में बताया है कि बच्चों पर भारत बायोटेक के कोवैक्सीन का परीक्षण चल रहा है सितंबर तक परिणाम आने की उम्मीद है. परिणाम अगर पॉजिटिव आते हैं तो सिंतबर के बाद बच्चों का भी वैक्सीनेशन प्रारंभ कर दिया जाएगा. गुलेरिया बताया कि भारत की राजधानी दिल्ली के एम्स में अगले सप्ताह तक 2 से 6 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की तैयारी चल रही है. कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दिल्ली एम्स में 6 से 12 साल के बच्चों को पहले ही दी जा चुकी है. भारत में अभी 18 वर्ष से उपर से सभी वर्गाों के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है. जिसमें कोवैक्सीन, कोविशील्ड और फाइजर वैक्सीन शामिल है.













