
रांची : झारखंड में एक नये खेल का बड़ा खुलासा हुआ है. झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने का बड़ा खुलासा हुआ है. हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल कांग्रेस और झामुमो के करीब दस विधायकों को खरीदने के लिए झारखंड में गुजरात और दिल्ली से आये हवाला के कारोबारी आये थे. उनके पास से रांची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनको पुलिस ने जेल भेज दिया है. रांची के कोतवाली थाना में अमित सिंह, निवारण प्रसाद महतो और अभिषेक दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वे लोग रांची के एक बड़े होटल में ठहरे थे, जिनके पास से पांच बड़ा बैग भी बरामद किया गया है, जिसमें सिर्फ नोट ही था. रुपये से भरा इन बैगों में करोड़ों रुपये थे. बताया जाता है कि ये लोग विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के लिए यहां आये थे. उनके साथ के पांच और लोगों को अन्य होटलों से भी गिरफ्तार किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी को काफी गुप्त रखा गया है. पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया है, जिनके खिलाफ आइपीसी की धारा 420, 419, 124 ए, 120 बी, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171, पीसी एक्ट की धारा 8 व 9 के तहत जेल भेजा गया है. इसमें धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, प्रीवेंशन ऑफ करप्सन एक्ट समेत तमाम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है. बताया जाता है कि स्पेशल ब्रांच की सूचना के बाद पुलिस ने बड़े होटल में छापामारी की छथी, जिसमें रांची के लोअर बाजार इलाके से पैसों के साथ इन लोगों को पकड़ा गया. बताया जाता है कि यह तय था कि कांग्रेस और झामुमो के विधायकों को खरीद लिया जायेगा, जिसके लिए डीलिंग करने के लिए करीब दस लोग राजधानी रांची में थे. वे लोग विधायकों को खरीद-बिक्री करते. यह भी पुलिस को जानकारी मिली है कि ये लोग धनबाद और रांची में पैसे लेकर उसको वाइट में कंवर्ट करने को कह रहे थे, जिसके बाद विधायकों को दिया जाता. विधायकों से बातचीत भी हो रही थी. सूत्र बता रहे है कि अपनी ही पार्टी से नाराज कांग्रेस के विधायक ही इस काम में लगे हुए थे. अब तक पुलिस अधिकारिक तौर पर इस पूरे मामले पर कुछ कहना नहीं चाह रही है और मामले का अनुसंधान जारी है. बताया जाता है कि पकड़े गये कारोबारी मूल रुप से बिहार के है, लेकिन इनके तार जरूर दिल्ली और गुजरात से जुड़े थे, जहां से वे लोग हैंडल हो रहे थे. महाराष्ट्र से भी इनका लिंक सामने आया है. गिरफ्तार लोगों के पास से विधायकों के साथ हवाई यात्रा से संबंधित टिकट का पीएनआर नंबर और टिकट का विवरण भी मिला है जबकि उनकी गतिविधियों का फुटेज भी मिला है. उनके पास से रुपये बरामद किये गये है. पकड़े गये आरोपियों में एक अभिषेक कुमार दुबे है, जिनके पिता ब्रजेश कुमार दुबे, स्थानीय पता जगदीश इंक्लेव, बी 2-44, चौथी मंजिल, चौधरी नर्सिंग होम के पास, रांची का रहने वाला है जबकि उसका वर्तमान पता जपला सीमेंट फैक्ट्री, हुसैनाबाद, पलामू है. दूसरा आरोपी अमित सिंह, बोकारो के क्वार्टर नंबर 4 के सेक्टर 2 सी का रहने वाला है, जिसका स्थायी पता चिटाही बस्ती गांव, हररला थाना क्षेत्र, बोकारो है और वरर्तमान पता सेक्टर 12 सी, क्वार्टर नंबर 3199, थाना सेक्टर 12, बोकारो है. उनके पास से कोविरड जांच की रिपोर्ट भी बरामद की गयी है. दूसरी ओर, इस मामले में कांग्रेस के बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने 22 जुलाई को ही रांची के कोतवाली थाना में लिखित सूचना दी थी कि सरकार के विधायकों को खरीद-फरोख्त करने के लिए लोग विभिन्न एरिया में ठहरे है, जिस कारण वे लोग सरकार को गिराने की साजिश कर रहे है. ऐसे लोगों को पकड़ने की जरूरत है. इसके आधार पर छापामारी की गयी.













