जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले कुछ विधायकों को ठेकेदारों ने ऐतिहासिक तरीके से मैनेज कर लिया है. इन सारे विधायकों के साथ सर्किट हाऊस में बैठक के बाद सारे विधायकों को सारे पथ निर्माण विभाग हो या फिर आरइओ या फिर अन्य सारे टेंडर में उन्हीं ठेकेदारों को ठेका मिलेगा, जो उनके चहेते है. उसके बदले सारे विधायकों से लेकर अधिकारियों को पांच फीसदी का पैसा दिया जायेगा. पिछले दिनो रांची में ठेकेदारों के लिए मैनेज करते हुए यहां के विधायक देखे गये थे. इन सारे विधायकों ने ही अब आरइओ के लिए निकाले गये सारे टेंडर को भी लगभग तय कर दिया है. अधिकारियों के साथ विधायकों और चुनिंदा ठेकेदारों के साथ बैठक भी हो चुकी है. यह टेंडर पिछले दिनों ही निकली है, जिसके लिए इ निविदा का प्रकाशन 26 जुलाई को हना है, जिसका इ-निविदा प्राप्त करने की अंतिम तारीख 3 अगस्त के शाम 5 बजे तक है. इसके बाद 4 अगस्त के शाम 5 बजे तक लोगों को हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इससे पहले पथ निर्माण विभाग में ऐसा ही हुआ था. उसमें हार्ड कॉपी डालने ही दूसरे ठेकेदारों को नहीं दिया गया था. उन विधायकों के चहेते ठेकेदारों को ही दूसरे नामों से टेंडर डालने की इजाजत दी गयी थी. ऐसा ही इसमें भी होना है. इसके तहत घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी, पोटका, बहरागोड़ा, चाकुलिया क्षेत्र में करोड़ों का टेंडर है, जिस पर पांच फीसदी कमीशन लोकल विधायकों को देना तय हुआ है और तय हो गया है कि दूसरे दूसरे नाम से टेंडर को फाइनल करा दिया जायेगा और जो निर्धारित राशि है, उससे भी कम पर ही फाइनल हो जायेगा. इस बीच इस तरह के घोटालों को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. सारे ठेकेदारों ने भवन निर्माण विभाग से लेकर तमाम विभागों में प्रदर्शन किया और हंगामा किया.













