जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह शिव मंदिर लाइन में दो दिन पूर्व चार घरों में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. 48 घंटे बीत जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. बस्तीवासियों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी दी. विकास सिंह दल-बल के साथ उलीडीह थाना पहुंचे. 21 जुलाई की रात को चोरों का गिरोह शिव मंदिर लाइन में जमकर उत्पात मचाया. गीता सिंह की खिड़की तोड़कर जब घर में प्रवेश चोर कर रहे थे, गीता सिंह की नींद टूट जाने से चोर भाग गए. फिर चोर मुकुल देव के घर पहुंचे. पूरे नग्न अवस्था में चोर थे. घर की महिलाओं की नजर उस पर पड़ी तो वह भाग गया. उसे देख आज भी उस घर के छोटे बच्चे सदमे में है. देवराज गगराई के घर से लोहे की छड़ खिड़की चोरों ने चोरी कर ली. इसके साथ ही मनोज बर्मन के घर से पूजा के बर्तन सारे चोरी कर लिए गए. उसी दिन देर रात को स्थानीय लोगों ने पीसीआर को फोन करके बुलाया. मौके में पहुंचकर पीसीआर ने कहा कि मामला थाना का हैं, थाना में जाकर मुकदमा दर्ज कर दीजिए. भुक्तभोगी लोग सुबह 9:00 बजे जब थाना में मुकदमा करने गए तब उस समय थाना में मौजूद अफसर अशोक कुमार मंडल ने स्थानीय लोगों को बताया कि छोटी चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे, आपको ज्यादा दिक्कत है तो वहां से घर बिक्री करके चले जाइए, वहां क्यों रहते हैं, फिर भी डरे सहमे लोगों ने अपनी पीड़ा थाने में लिख कर दिया. उन्हें उम्मीद थी कि रात तक पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी, परंतु 48 घंटे बीत जाने के बाद जब कार्रवाई नहीं हुई, तब स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को अपने आवास पर बुलाकर सारे मामले की जानकारी दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

देर रात उनके आवास में विकास सिंह पहुंचकर उलीडीह के थानेदार को फोन किया. थानेदार ने बताया कि उन्हें मामले की तो जानकारी ही नहीं है. इस पर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर नाराजगी जताई और दल-बल के साथ विकास सिंह के साथ थाने पहुंचकर थाने में सांकेतिक प्रदर्शन किया. मौके में पहुंचकर थानेदार ने कहा कि मुझ पर भरोसा रखिए मैं जल्द कार्रवाई करूंगा और चोर को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाऊंगा. स्थानीय लोगों ने थानेदार को बताया कि अपराधी के गुर्गे अब हम लोगों के ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं कि मेरा क्या बिगाड़ लोगे. लोगों ने चोर का फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराया. मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी बस्ती वासी एसएसपी कार्यालय जाकर एसएसपी को मामले की जानकारी देंगे. प्रदर्शन में मुख्य रूप से विकास सिंह, अमरिंदर पासवान, राकेश लोधी, राजेश साहू, प्यारेलाल शाह, जीतू गुप्ता, सुशील शर्मा, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, राहुल यादव, रविंदर सैनी, विकेश दुबे, अजय गोराई, अजय लोहार, गीता देवी, मुकुल देव, देवराज गगराई, विवेक सिंह राजपूत, संदीप शर्मा, अशोक सिंह, रीता गोप, सावित्री देवी ,माधुरी गोप,अनीता देवी मुख्य रूप से शामिल हुई.













