
जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, युवा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत की अध्यक्षता मे शनिवार की दोपहर गोविंदपुर राम मंदिर प्रांगण मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश महामंत्री समरेश सिह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह, सौरभ राहुल सिंह, जिला मंत्री सविनय सिंह, सरायकेला जिलाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, साकेत भारद्वाज, प्रवक्ता मोहित भदौरिया, अभिमन्यु सिंह, जय राठौड़, बादल सिंह, रितेश सिंह, शशांक शेखर समेत अन्य लोगों का प्रमुख योगदान रहा. कार्यक्रम मे विभिन्न लोगों को संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी. इसमें अविनाश सिंह चौहान नगर उपाध्यक्ष, अभिषेक भदौरिया बिरसानगर मंडल अध्यक्ष, अमितराज सिह परसुडीह मंडल अध्यक्ष, विशाल सिह बारीडीह मंडल अध्यक्ष तथा सन्नी सिंह राजपूत गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष बनाये गये. धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने किया.





