
जमशेदपुर : जायंट्स ग्रुप ऑफ रांची का शपथ ग्रहण समारोह रांची के कचहरी चौक स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें वर्ष 2021-22 के लिए पदाधिकारियों का चयन एवं उनका शपथ ग्रहण हुआ। नयी कार्यसमिति में अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि आनंद, दिलीप चौधरी, सचिव मितुल कुमार, उप सचिव प्रमोद रंजन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, निरवर्तमान अध्यक्ष उदय जायसवाल एवं डायरेक्टर मीना कपूर पायल जैन, श्वेता जायसवाल, सुजाता अग्रवाल, हेमलता अगरवाल, सपना मोदी, अनीमा साहा, सीमा अग्रवाल, सूर्यकांत राठौर और प्रमोद गुप्ता को निर्वाचित किया गया। इसमें विशेष बात यह रही कि कार्यकारिणी समिति में आधे से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी रहेगी। फेडरेशन 8 के अध्यक्ष केएल मित्तल, सचिव एसएल लिखरा और सुशील कुमार सिंह ने जमशेदपुर से विशेष रूप से रांची पहुंच कर पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। पूरा कार्यक्रम केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीके कपूर के मार्गदर्शन में हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जायन्ट्स के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.




