
धनबाद : धनबाद के एडीजे-8 उत्तम आनंद की मौत के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है. मामले को लेकर पुलिस ने जिले बीती रात से लेकर सुबह तक अभियान चलाया. इस दौरान जिले के 55 थाना क्षेत्रों से 200 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसमें अपराधी व आरोपी दोनों शामिल हैं. वहीं इस मामले में पाथरडीह थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. दूसरी ओर एडीजी सह एसआईटी चीफ संजय आनंद लाटकर स्थानीय सर्किट हाउस में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक के बीच में एडीसी जिले के एसपी के साथ बाहर निकले और उन्होंने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया. उसके बाद पुन: बैठक शुरू हुई. जानकारी के अनुसार बैठक में इस मामले को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है. हालांकि किन-किन बिंदुओं पर चर्चा हो रही है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.





