
जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व रविवार को बागुनहातु में आदिवासी हो समाज की ओर से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर आरंभ होते ही रक्तदाताओं का आना शुरू हो गया और इसके प्रति लोगों में उत्साह देखा गया. शिविर में आदिवासी हो समाज, बागुनहातु के अध्यक्ष शिव चरण बारी ने कहा कि इस शिविर में रक्तदान के माध्यम से धरती आबा बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, लाको बोदरा व पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि दी जा रही है. साथ ही पीड़ित मानवता की सेवा इस शिविर का लक्ष्य है. शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.





