
जमशेदपुर : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर केनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गनाइजेशन जमशेदपुर यूनिट की ओर से बैंक की राजेंद्र विद्यालय शाखा के प्रांगण में शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज़ कुमार सिंह एवं उनकी पूरी जमशेदपुर की टीम ने झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया एवं केनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गनाइजेशन जमशेदपुर की टीम ने मिलकर राष्ट्र गान किया। इस क्रम में भारत मज़दूर संघ के बैनर तले पूरी टीम ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों को याद किया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। (नीचे भी पढ़ें)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत मजदूर संघ की केनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गनाइजेशन जमशेदपुर की इकाई ने एक पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें सूर्यकांत कुमार, रॉकी चमन, दिनेश झा, नितय सिंह, शुभम कुमार झा इत्यादि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पूरी टीम ने मिलकर राजेन्द्र विद्यालय प्रांगण में विभिन्न जगहों पर अशोक वृक्ष का रोपण किया एवं आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। समारोह एवं कार्यक्रम में करीब करीब 50 लोगों ने भाग लिया एवं सभी ने जय हिंद एवं वंदे मातरम का नारा भी बुलंद किया। मनोज कुमार सिंह एवं केनरा बैंक ऑफिसर्स ऑर्गनाइजेशन की पूरी टीम ने केनरा बैंक के सभी ग्राहकों को अच्छी सेवा देने का भी वादा किया एवं देश के लिए , जनता के हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।



