
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर रोड नंबर 13बी के लोग इन दिनों जर्जर सड़क से परेशान है. इसको लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी से मिलकर मामले से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या को लेकर विशेष पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सड़क की मरम्मत के लिए अनुरोध किया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि 300 मीटर सड़क पूरी तरह से जर्जर है. (नीचे भी पढ़े)
सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है. बरसात में सड़क पर पूरी तरह से पानी भर जाता है जिससे आने जाने में परेशानी होती है. आए दिन सड़क पर लोग गिरकर घायल होते है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है. विशेष पदाधिकारी ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है.



