
जमशेदपुर : ‘वेदांत फैशन्स लिमिटेड’ कंपनी के ‘मान्यवर’ नामक कपडों के ब्रांड द्वारा हिन्दुओं की धार्मिक कृतियों के विषय में दुष्प्रचार करनेवाला विज्ञापन प्रसारित किया गया। इसमें हिन्दू विवाह संस्कार में ‘कन्यादान’ नहीं अपितु ‘कन्यामान’ कहें’, ऐसा आह्वान किया गया है, जो अत्यधिक आपत्तिजनक और हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत करनेवाला है। जिन्होंने इस विज्ञापन के कारण व्यापक और उच्च मूल्य संवर्धित करनेवाली धार्मिक विधि के विषय में लोगों में जानबूझकर भ्रांति फैलाई जा रही है। यह कहना है हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों का, जो इस विज्ञापन का विरोध करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। हिन्दू जनजागृति समिति के प्रवक्ता डॉ उदय धुरी ने कहा है कि वेदांत फैशन्स लि कंपनी हिन्दुओं से बिना शर्त क्षमा मांग कर ‘मान्यवर’ ब्रांड का विज्ञापन तत्काल हटाए। वे विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा आज वाशी, नवी मुंबई के ‘मान्यवर’ शो रूम के समक्ष प्रदर्शन के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘कन्यादान’ नहीं अपितु कन्यामान’, ऐसा सीधे परंपरा बदलने का आवाहन किया है। मूलत: अन्य किसी भी धर्म में स्त्रियों का सम्मान नहीं किया जाता, इसके विपरित हिन्दू धर्म में आदिशक्ति के रूप में स्त्री की पूजा की जाती है । ऐसा होते हुए भी उस विषय में भ्रामक संदेश फैलानेवाली वेदांत फैशन्स लि. कंपनी अन्य धर्मों में महिलाओं के विषय में लागू अनुचित प्रथा-परंपराओं के विषय में प्रबोधन करनेवाला विज्ञापन प्रसारित करने का साहस करके दिखाए। ‘मान्यवर’ ब्रांड द्वारा विज्ञापन न हटाने पर भविष्य में भी तीव्र आंदोलन किए जाएंगे।











