
बहरागोड़ाः बहरागोड़ा एनएच-33 से सटे सर्विस सड़क काफी जर्जर हो चुका है. सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं. आए दिन सर्विस सड़क जर्जर होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है, सड़क पर चलने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सर्विस सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं और गड्डों में वर्षा का पानी भर जाने से सड़क तालाब में तब्दील हो गया है. वही कहीं-कहीं सड़क पर दलदल की स्थिति बनी हुई है.(नीचे भी पढ़े)
बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय की मुख्य द्वार के पास सर्विस सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं जो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. विदित हो कि विद्यालय खुल गए हैं और विद्यालय के मुख्य द्वार से सटे सर्विस सड़क होने के कारण उक्त सड़क से कई छोटी और बड़े वाहनों का आवागमन होते रहती है सड़क की स्थिति ऐसी है कि उक्त सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है. ग्रामीणों ने कहा कि सर्विस सड़क का जल्द से जल्द मरम्मत नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.











