
जमशेदपुरः जुबिली पार्क के मुद्दे पर सफलता के बाद नागरिक सुविधा मंच बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग से करनडीह चौक तक की जर्जर सड़क के आंदोलन करेगा. मंच के संयोजक शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को बागबेड़ा थाना क्षेत्र की कार्यकर्ताओं की बैठक लाल बिल्डिंग चौक पर हुई, जिसकी अध्यक्षता हृदयानंद तिवारी ने की. बैठक में बागबेड़ा थाना क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई.(नीचे भी पढ़े)
इसके साथ ही बागबेड़ा इकाई का गठन भी किया गया. जिसका संयोजक हृदयानंद तिवारी को बनाया गया और सह संयोजक केशव सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुकेश भगत, मिट्ठू अग्रवाल, गोपाल तिवारी, राजा चक्रवर्ती, भोला यादव, अशोक बेहरा शामिल हैं. इसके साथ ही एक मार्गदर्शक मंडली का गठन किया गया, जिसमें श्रीराम सिंह, संदीप शर्मा उर्फ बॉबी, माधव दुबे, आनंद ओझा व कृष्णा उपाध्याय शामिल हैं.












