
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के 4 कार्यकर्ताओं को जेल भेजे जाने के मामले में जब विधायक सरयू राय थाना पहुंचे थे. उस वक्त बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू कुमार वहां मौजूद नहीं थे. पहले यह बातें सामने आई थी कि बर्मामाइंस थाना प्रभारी के साथ विधायक सरयू राय की बातचीत हुई है लेकिन यह हकीकत से परे है. बर्मामाइंस थाना प्रभारी के साथ विधायक सरयू राय की कोई आमने सामने मुलाकात नहीं हुई है.











