
जमशेदपुरः जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में बंगाल की खाड़ी मे बना निम्न दबाव का असर देखने को मिल रहा है. वहीं बुधवार को सुबह से बारिश होती रही. इसके साथ ही गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दो अक्टूबर के बाद बारिश कम होने की उम्मीद है. वहीं गुरुवार को राज्य के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी- पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला- खरसावां समेत पश्चिमी हिस्से के पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा के कुछ इलाकों में भारी बारिश व कुछ इलाकों में रूक- रूक दिन भर बारिश होती रहेगी.(नीचे भी पढ़ें)
मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव का असर पश्चिम बंगाल से धनबाद से होते हुए गुजर रहा है. इन सभी राज्यों में बारिश के साथ गर्जन व आकाशीय बिजली का भी सिलसिला जारी रहेगा. लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. इस दौरान बीते 24 घंटों में जमशेदपुर में नौ एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया.












