जमशेदपुर : जमशेदपुर के सर दोराबजी टाटा पार्क में बिना मास्क बाहर निकलने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया. जब युवक इसका वीडियो बनाने लगा तो पार्क के गेट पर मौजूद गार्ड ने उसके साथ धक्का-मुक्की की. इतना ही नहीं, गार्ड ने युवक का मोबाईल भी छीन लिया. घटना बुधवार शाम की है. इस मामले में जब संबंधित गार्ड से बात की गई तो वह मौके पर नहीं मिला. पीड़ित युवक ने बताया कि वह मानगो का रहने वाला है और पार्क में घुमने आया है. जब वह पार्क के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था तो गेट पर मौजूद गार्ड ने उसे मास्क पहनकर आने को कहा. युवक ने गार्ड से कहा कि लोग तो बिना मास्क के बाहर आ रहे है तो उन्हे क्यों नहीं रोका जा रहा है. इसपर गार्ड ने उसे जवाब दिया कि उसे उपर से ऑर्डर है कि बस अंदर जाने वालों का ही मास्क चेक किया जाए, बाहर आने वाले लोगों की मास्क जांच के लिए उसे कोई आदेश नहीं है. युवक ने जब इसका वीडियो बनाया तो गार्ड ने उसका मोबाइल छीन लिया. पीड़ित के अनुसार गार्ड वर्दी में नहीं था और खुद को पार्क का इंचार्ज बता रहा था. उसने अपना नाम भी नहीं बताया.













