
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खकड़ीपाड़ा निवासी 20 वर्षीय पिंटू दास का शव घर से थोड़ी दूर एक अर्धनिर्मित मकान में फंदे से लटका पाया गया. इधर स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (नीचे भी पढ़े)
इधर मृतक के पिता गंगा दास ने हत्या की आशंका जताई है. उनके बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज किया है. गंगा दास ने पुलिस को बताया कि पिंटू नशे का आदि था. वह नशा नहीं मिलने पर वह परेशान हो जाता था. (नीचे भी पढ़े)
मामले को लेकर थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि जिस जगह पिंटू का शव मिला है वहां नशा करने का सामान भी बरामद किया है. हालांकि यह आत्महत्या है या हत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.














