
जमशेदपुर : जमशेदपुर में साइबर ठगी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. इस बार साइबर ठगों ने 34 वर्षीय अनु शर्मा को निशाना बनाया है. ठगों ने उनके एक्सिस बैंक खाते से दो बार में 1,48,764 रुपये की अवैध निकासी कर ली है. अनु शर्मा ने इस संबंध में बिष्टुपुर साइबर थाने में लिखित शिकायत की है. (नीचे भी पढ़ें)
शिकायत में उन्होंने बताया है कि वह गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा कैम्प के निक्ट शिव मन्दिर के पास रहती हैं. उनके मोबाइल पर 9734091149 से फोन आया और उसने बोला की वह क्रेडिट कार्ड आफिस से बोल रहे हैं. क्रेडिट कार्ड पर दो सर्विस एक्टिवेट है, उसे बन्द करने के लिए अपने कार्ड का अन्तिम चार डिजिट नंबर बताना होगा. उसके बाद मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर भी बताना होगा. उन्होंने उसे बैंक अधिकारी समझ कर अपने कार्ड का अंतिम चार डिजिट व ओटीपी नंबर बताया जिसके बाद उनके खाते से दो बार में क्रमशः 99274 और दूसरी बार 49490 रुपये की निकासी हो गयी.














