
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भाजमो असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव को मनोनीत किया है. कदमा निवासी पंकज श्रीवास्तव टाटा स्टील में कार्यरत हैं और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बीच लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे है. स्ट्रीट वेंडर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सही मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा. पंकज श्रीवास्तव ने अपने मनोनयन के लिए भाजमो संरक्षक व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक माननीय सरयू राय का आभार व्यक्त किया है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

बिरसानगर जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की कवायद
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पेयजल प्रभारी अमर चंद्रा झा एवं सहप्रभारी शंकर कर्मकार के नेतृत्व में भाजमो के प्रतिनिधिमंडल ने मोहरदा स्थित पंप हाउस का दौरा किया. वहां मौजूद टाटा स्टील यूटिलिटीज जुस्को मोहरदा कार्यालय के प्लांट हेड पार्थो भट्टाचार्य से वार्ता कर जलापूर्ती से सम्बंधित सभी बिन्दुओ पर गहन समीक्षा कि. जिसमें मुख्यतः समय पर क्षेत्र में पानी ना मिलने की समस्या सामने आई. पेयजल प्रभारी अमर चंद्र झा एवं सह प्रभारी शंकर कर्माकर ने अनियमित जलापूर्ति की समस्या का हल जल्द से जल्द निकलने के लिए जुस्को के पदाधिकारियों को कहा. निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पानी मिले इसके लिए छोटी मोटी कमियों को दूर कर जनता को स्वच्छ जल प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. शंकर कर्माकर ने बताया की जल ही जीवन के तहत जुस्को को व्यवस्था में सुधार के लिए कहा गया है साथ ही जुस्को द्वारा जलापूर्ति पाइप लाइन विछाने के बाद रोड को पूर्ण रूप से पूर्व की भांति दुरूस्त करने के लिए कहा गया है. इस दौरान मुख्य रूप से पेयजल प्रभारी अमर चंद्र झा, सहप्रभारी – शंकर कर्मकार, जिला महामंत्री (युवा) काशीनाथ प्रधान, प्लांट हेड – पार्थो भट्टाचार्य, प्रशांत मॉर्गरे, विस्वश्वर गोप उपस्थित थे.






