
जमशेदपुरः जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड स्थित पत्ता मार्केट के पास बुधवार को सुबह साकची पुलिस अतिक्रमण हटाने पहुंची. इस दौरान सड़क के दोनो ओर लगी दुकानों को पांच पांच फीट पीछे हटने का आदेश दिया गया. सड़क किनारे दुकान लगाने वालों ने स्वेच्छा से ही अपनी दुकानें हटा ली.(नीचे भी पढ़े)

इस बीच किसी तरह का विवाद देखने को नहीं मिला. सड़क किनारे ऑटो खड़ी कर सवारियों को बैठने वाले चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सड़क के दोनो ओर अतिक्रमण कर दुकानें बना दी गई है वहीं लोग सड़क के किनारे ही अपने वाहनों को खड़ी कर देते है जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी होती है. (नीचे भी पढ़े)
इसी को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दुकानदारों को समझाया गया जिसके बाद उन्होंने स्वेच्छा से ही अपनी दुकानें पीछे कर ली. इसके लिए बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी.






