
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे गम्हरिया थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग निवासी 56 वर्षीय उमेश सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. गम्हारिया के स्वास्तिक हेल्थ केयर में हाइड्रोसिल के ऑपरेशन के दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले को लेकर उमेश के परिजनों ने गम्हरिया ने स्वास्तिक हेल्थ केयर के चिकित्सक एके सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार 3 नवंबर को उमेश सिंह स्वास्तिक हेल्थ केयर में हाइड्रोसिल का ऑपरेशन कराने पहुंचे थे. ऑपरेशनल दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ने से मौत हुई है. उन्होंने बताया कि उमेश सिंह को हाइड्रोसिल की बीमारी थी. 15 दिनों पहले ही एके सिंह ने ऑपरेशन किया था और दुबारा ऑपरेशन के लिए 3 नवंबर को बुलाया था. 3 नवंबर को ऑपरेशन के बाद ही उनकी मौत हुई है. इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.












