
जमशेदपुर : जुगसलाई पिगमेंट पार्क में पटाखों की दुकान लगने के बाद इस मैदान की साफ-सफाई अवश्य करा दी जाएगी, स्थानीय प्रशासन ने यही आश्वासन दिया था। प्रशासन, नगर पालिका और स्थानीय नेताओं के प्रयास से इस पार्क में पटाखों की दुकान लग तो गयी, लेकिन अब पार्क की स्थिति देखने लायक नहीं रह गयी है। अब न जाने कहां गया प्रशासन का उक्त आश्वासन कि पूरे मैदान की साफ-सफाई करा दी जाएगी। यही वजह है कि आज जुगसलाई क्षेत्र की इतना दुर्गति हो चुकी है। (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बाद शुद्ध सेहत भरी हवा के लिए इस मैदान को हरा-भरा किया था। लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के कारण आज फिर से मैदान की दुर्गति हो गयी है। प्रातः समय इस मैदान में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वादे के मुताबिक मैदान की साफ-सफाई कराई जाए और उसको पूर्ववत किया जाए अन्यथा बाध्य होकर मॉर्निंग वॉकर समूह प्रशासन के खिलाफ सत्याग्रह करेगा।












