
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी निवासी ऋषभ के खाते से साइबर ठगों ने 45,582 रुपए की अवध निकासी कर ली. इसकी जानकर ऋषभ को शुक्रवार की सुबह तब हुई जब उन्होंने अपने मोबाइल पर रुपए कटने का मैसेज देखा. उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की जहां से उन्हें शिकायत के लिए बिष्टुपुर साइबर थाना भेजा गया. ऋषभ ने साइबर थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत के अनुसार ऋषभ का खाता एसबीआई के जादूगोड़ा ब्रांच में है. शुक्रवार को उसे जानकारी हुई की उसके खाते से पांच बार में कुल 45,582 रुपए की निकासी कर ली गई है. उसने आखरी बार जादूगोड़ा के ही एटीएम से 500 रुपए की निकासी की थी. इस निकासी के लिए ना तो उसके पास फोन आया और ना ही किसी तरह की ओटीपी. शिकायत में बताया गया है कि साइबर ठगों ने गूगल ऐड में पेमेंट करने के लिए उनके खाते का इस्तेमाल किया है. शिकायत के बाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











