
जमशेदपुरः कदमा शास्त्री नगर नवयुवक संघ के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर राजू सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया. साड़ी वितरण कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित थे. उन्होंने छठ व्रतधारियों के बीच साड़ी का वितरण किया. मौके पर भाजमो नेता मुकुल मिश्रा, तिलेश्वर प्रजापति, अखिलेश सिंह, अशोक ठाकुर, सेंटी रजक, सुभाष सिंह, सुनील शर्मा, प्रवीण सिंह, निरंजन प्रसाद पावर, प्रवीण महतो, शिव यादव, लाली दीक्षित आदि शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

बारीडीह गोलचक्कर में सामाजिक संस्था नींव एक नए कल की ने व्रतियों के बीच बांटा पूजन साम्रगी
मंगलवार को खरना के दिन सामाजिक संगठन नींव एक नए कल की के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतधारियों के बीच प्रसाद का वितरण बारीडीह गोलचक्कर के समीप किया गया. सामाजिक संगठन के द्वारा छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप व पूजा सामग्री का वितरण किया गया. वहीं जमशेदपुर के पूर्वी विधायक सरयू राय के हाथों संपन्न हुआ. छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल, नींबू ,सेव, संतरा, पानी फल, गन्ना एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया. उन्होंने संस्था का सराहना करते हुए कहा कि मैं पिछली बार भी इस मंच पर आया था. सदस्यों के द्वारा बेहतर तरीके से कोरोना गाइडलाईन के तहत ही सेवा दिया जा रहा है. सामाजिक संगठन नींव एक नए कल की के अध्यक्ष ऋषि पांडेय ने बताया कि हमारा संगठन छठ व्रतियों को पिछले पांच वर्षो से लगातार सेवा दे रहा है. इसी क्रम में आज छठ व्रतियों के बीच 301 सूप सहित तमाम पूजा सामग्री बांटा गया है. पूजन सामग्री वितरण करनें के दौरान भाजमो नेता राम नारायण शर्मा, विधायक सरयू राय के निजी सहायक सुधीर कुमार सिंह, अमित शर्मा, सौरभ (बबलू), अमित पाठक, अनीत झा, उमा सिंह, गौतम, धीरज ओझा, राजन राजपूत, पिंकू सिंह, बिपिन, धनजी, सुरेश ठाकुर, अनिल सिंह, अनिल यादव, मनीष कुमार सहित दर्जनो युवा सदस्य उपस्थित थे.











