
चतरा : छठ महापर्व के बीच एक दिल दहलाने वाली खबर आयी. लोक आस्था के इस महान पर्व को लेकर चतरा के मयूरहंड इलाके के सोकी गांव में महिलाएं घर के छत पर गेहूं सुखा रही थी कि अचानक से भौरों के झुंड ने महिलाओं पर हमला बोल दिया. भौरों ने ऐसा हमला किया कि एक महिला की मौत हो गयी जबकि चार अन्य महिलाएं घायल हो गयी. सोमवार को छठ महापर्व को देखते हुए किशोरी महतो की प त्नी पेमनी देवी, पिंटू महतो की पत्नी हरिता देवी, बेला महतो की पत्नी बिरसी देवी छत पर छठ पर्व के प्रसाद का गेहूं सूखा रही थी कि अचानक से भौरों के झूंड ने छत पर गेहूं सूखा रही महिलाों पर हमला बोल दिया. हमला का बाद आयी आवाज सुनकर किशोरी महतो का बेटा पंकज मेहता और बेलो महतो का बेटा व्रतियों को बचाने के लिए छत पर दौड़ा. इस दौरान भौरों ने उन दोनों को भी काटकर घायल कर दिया. ग्रामीणों ने आनन-फानन में किसी तरह भौरों को भगाया और घायलों को बरही के अस्पताल ले जाया गया. एक महिला गंभीर रुप से घायल थी, जिनको हजारीबाग ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान किशोरी महतो की 50 वर्षीय पत्नी पेमनी देवी की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य का इलाज सदर अस्पताल और एक का निजी क्लिनिक में चल रहा है. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल हो गया है. ग्रामीमों ने बताया कि भौरों का ऐसा खतरनाक झुंड कहां से आया और कहां गया, यह किसी को पता भी नहीं चल पाया. फिलहाल, लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है.













