
जमशेदपुर : जमशेदपुर में छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसको लेकर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि छठ को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए एक हजार से ज्यादा बल की तैनाती की गई है. मुख्यालय से भी 500 बल भी दिया गया है. सभी घाटों में पर्याप्त बल है. वहीं मुख्य घाटों में एनडीआरएफ की टीम भी तैनात है. (नीचे देखे पूरी खबर, देखिए वीडियो)
नाव भी रखा गया है ताकि अनहोनी होने पर जल्द से जल्द सुरक्षा दी जाए. इसके अलावा इस दौरान चोरी की भी घटना बढ़ जाती है जिसके लिए सभी थानों में गस्ती दल को बढ़ाया गया है. टाइगर मोबाइल के जवान भी लगातार इलाकों में गस्ती करेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की है कि घाट जाते समय घर पर एक सदस्य जरूर रुके ताकि घर में चोरी होने से बचाया जा सके. इसके अलावा अभी कोरोना गया नही है तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही पूजा मनाए.



