
नई दिल्ली: पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के बाद छुटनी महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार और झारखंड के पूर्व आइएएस अधिकारी अमित खरे एवं केंद्रीय उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे से पीएमओ में मुलाकात की. दोनों अधिकारियों ने छुटनी महतो को मिले सम्मान पर उन्हें बधाइयां दी. इस दौरान छुटनी महतो के पुत्र, पुत्रवधू एवं पौत्र मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने छुटनी से अभियान जारी रखने की बात कही और भरोसा दिलाया कि हर वक्त दिल्ली दरबार उनके साथ खड़ा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जब भी उन्हें जरूरत महसूस हो संपर्क करें, हर संभव सहयोग मिलेगा. दोनों अधिकारियों ने छुटनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं परिवार के सदस्यों के साथ परिचय किया. छुटनी ने दोनों अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि अंतिम सांस तक डायन प्रताड़ना के खिलाफ जंग जारी रहेगी. केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सम्मान से चुनौतियां और बढ़ गई है. उन्होंने झारखंड खासकर सरायकेला- खरसावां जिला के लिए गौरवशाली क्षण बताया.



