
जमशेदपुरः श्रीनाथ विश्वविद्यालय द्वारा सोनारी स्थित दोमुहानी छठ घाट पर छठ श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया कैम्प संपन्न हुआ. यह कैम्प दो दिवसीय था. जो 10 -11 को दूसरे अर्घ्यं के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच चाय , बिस्किट तथा शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया था. इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के बीच कैम्प से अर्घ्यं के लिए भी शुद्ध जल का वितरण किया गया. इस दो दिवसीय कैम्प में 15 लोगों का उपचार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
श्रीनाथ विश्वविद्यालय के बिवेक झा ने कैम्प के बारे में बताते हुए कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय की ओर से छठ व्रतियों की सेवा में किया गया एक लघु प्रयास है. उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा आस्था का एक महान व्रत है जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ओर से जितना हो सके सहयोग करना चाहिए. इस अवसर पर फिरदौस, सौरभ तथा श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कर्मी उपस्थित थे.











