
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रिजर्व बैंक की दो योजनाओं की शुरूआत की है. इस दौरान ग्राहकों को कई सुविधा मिलेगी. इस दौरान बैकों में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए गए है. पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है. जिसमें रीटेल डायरेक्ट स्कीम और रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना शामिल है. रीटेल डायरेक्ट स्कीम के तहत छोटे आम निवेशकों की पहुंच सरकारी प्रतिभूतियों तक बढ़ाने की कोशिश होगी. इसके तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में लोगों के सीधे निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक रोडमैप तैयार किया जाएगा. इससे आम निवेशक आसानी से रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर आनलाइन खाता खोलकर सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश कर पाएंगे. अभी तक इनमें संस्थागत निवेश ही ज्यादा है. इसके लिए रिजर्व बैंक किसी तहत का चार्ज भी नहीं लेगा यानी इस सेवा की कोई फीस नहीं होगी. (नीचे भी पढ़ें)
बैंक ग्राहकों को क्या होगी सुविधा-
अगर आप अगर आप उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं और वहां मौजूद किसी बैंक से आपकी कोई शिकायत है तो मौजूदा व्यवस्था में आपको पहले बैंक के ब्रांच मैनेजर से संपर्क करना होता था. अगर बैंक मैनेजर आपकी समस्या का समाधान करने में विफल रहता था तो आपको उस राज्य के बैंकिंग ओंबड्समैन से शिकायत करनी होती थी. अगर आप कामकाज या व्यापार के सिलसिले में दिल्ली/मुंबई में रहते हैं तो आप नई व्यवस्था के तहत उसकी शिकायत सेंट्रलाइज्ड ओम्बड्समैन से कर सकते हैं.
हर बैंक की शिकायत एक जगह-
आरबीआई की नई व्यवस्था में बैंकों से जुड़ी सभी शिकायत एक ही प्लेटफॉर्म पर हो सकेगी. इसके साथ ही शिकायत के स्टेट्स को भी ट्रैक करना भी काफी आसान होगा. फाइनेंशियल और बैकिंग संस्थानों के ग्राहक एकीकृत लोकपाल योजना के जरिए लोकपाल को एक ई-मेल आईडी और नंबर की मदद से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. एकीकृत लोकपाल योजना के जरिए एक पोर्टल, एक ईमेल और एक पते के साथ एक राष्ट्र-एक लोकपाल की अवधारणा होगी.











