
जमशेदपुरः जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड के मकदमपुर में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है. क्षेत्र के विकास के लिये जनता बोले या ना बोले उनकी जबावदेही में शामिल रहती है. यह सड़क के निर्माण की मांग वर्षो से लोगों ने की थी जो आज पूरा हुआ. सड़क का पीसीसी निर्माण से वहां के लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया. मौके पर उपस्थित मोहम्मद समीर, मोहम्मद चिंडडू, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद सगीर, मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद परवेज, युसूफ आजाद, अतीकुर रहमान शामिल थे.













