
चाकुलियाः चाकुलिया के समाज सेवी सह गौ सेवक स्वर्गीय पुरूषोत्तम दास झुनझुनवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर गौशाला परिसर में स्थापित उनकी मुर्ति पर गौशाला कमेटी के सदस्य और समाज सेवीयों ने उन्हें याद कर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर स्वर्गीय पुरूषोत्तम दास झुनझुनवाला अमर रहे का नारा लगाया. मौके पर गौशाला कमेटी के सचिव संजय लौधा ने कहा कि स्वर्गीय पुरूषोत्तम दास झुनझुनवाला ने अपने जीवन काल में अतुलनीय कार्य किये हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. कहा कि उनके नेतृत्व में गौशाला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिसे बरकरार रखने में कमेटी हर संभव प्रयास करेगी.

मौके पर सभी ने उनके मार्ग पर चल ने का संकल्प लिया. वही श्रद्धांजलि के पश्चात गौशाला कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर गौशाला कर्मियों को प्रसाद खिलाया गया. मौके पर ब्रम्हदत्त अग्रवाल, प्रभात झुनझुनवाला, रविन्द्र मिश्रा, पवण अग्रवाल, अमित भारतीय, अनुप केरिया, युगल क्याल, राज कुमार अग्रवाल, पवण गोयंका, विनोद अग्रवाल, अरविंद गिरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












