
जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवम्बर को और हेमंत सोरेन सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 नवम्बर से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के पदाधिकारियों और बीडीओ के साथ एक बैठक हुई. इस बैठक में सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
16 नवंबर से 28 दिसंबर की अवधि तक जिले में आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान जिला में प्रतिदिन कम से कम 04-05 पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा. बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी विभागों को आवश्यक तैयारी हेतु निर्देश दिए गए. बैठक में उपविकास आयुक्त परमेश्वर भगत, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.











