
जमशेदपुरः शनिवार को मीरी-पीरी सेवा दल के संस्थापक जगराज सिंह के द्वारा जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी को आगामी 19 नवंबर को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर नगर कीर्तन निकलने के लिए ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान विधायक से अनुरोध किया गया कि वे अपने माध्यम से इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात करें. संस्था के संस्थापक ने बताया कि पिछले 2 साल से नगर कीर्तन नही निकाला गया है. इस दौरान पिछले कुछ समय से कोरोना से सम्बंधित मरीज भी बेहद कम हुए हैं, इस ध्यान में रखते हुए जिस प्रकार से दुर्गा पूजा ,दीवाली और छठ के पर्व मनाया गया. उसे ध्यान में रखते हुए व कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर कीर्तन निकालने की अनुमति दी जाए. जिससे अल्पसंख्यक समुदाय और खासकर सिखों के बीच सरकार की सकारात्मक छवि बनी रहे. मौके पर सतनाम सिंह, मंजीत सिंह, सिमरन भटिया, प्रभजोत सिंह, सिमरन भटिया, जलजीत सिंह, हरदीप सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












