
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, प्रदेश के संयोजक कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा कार्यक्रम पेट्रोल डीजल गैस सरसों का तेल रिफाइन एवं सरकारी उपक्रमों का बिक्री करने के विरोध के कारण आंदोलन जनता के बीच चलाया गया. कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सतीश तिर्की एवं वरीय नेतागण का स्वागत करनडीह क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष संजय बिरूआ ने किया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विजय खा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं महान नेता जयपाल सिंह मुंडा एवं पूर्व विधायक सनातन माँझी के प्रतिमा पर फूल का माला एवं पुष्प चढ़ाकर उपस्थित कांग्रेस जनों ने नमन किया. पदयात्रा का शुभारंभ कांग्रेसजनों ने पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए जनता के बीच जनसंपर्क चलाया. इस दौरान आम जनता ने पदयात्रा को पूर्ण समर्थन दिया तथा महंगाई और सरकारी उपक्रमों के बिक्री करने का विरोध दर्ज कराया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम का शुभारंभ अरनडी स्थित आदिवासी भवन से प्रारंभ होकर ग्राम सरजोम टोला, किनुडीह ग्राम एवं करनडीह मुख्य सड़क के विभिन्न बुथ क्षेत्र में पदयात्रा चलाया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस नेता सुबोध सिंह सरदार वरीय उपाध्यक्ष विधान सभा, जसाई मार्डी चेयरमैन आदिवासी कांग्रेस, रवि कुर्ली, बिक्रम सोय, आशीष ठाकुर प्रखण्ड अध्यक्ष जमशेदपुर ग्रामीण, अजय मंडल कार्यक्रम प्रभारी पोटका विधान सभा, सुल्तान अहमद संयोजक प्रखण्ड, अपूर्णा गुहा जिला उपाध्यक्ष मोहन सरदार, बिजय गोप परसुडीह अध्यक्ष, सुमित्रा कर्मकार, अंकुश बनर्जी जिला सचिव रंजीत झा, सुरज मुण्डा उपाध्यक्ष मनरेगा, राहुल गोस्वामी प्रखण्ड अध्यक्ष साकची, जयराम हांसदा जिला सचिव, विनय अधिकारी, लखन सिंह, राजू सिंह सरदार, राजू यादव, नीरज सिंह अध्यक्ष सीतारामडेरा, अजहर खान, मदन मुखी, हेमा पात्रो, सीमा देवी, दिपाली कर्मकार, मीना देवी, उत्पल मंडल अधिवक्ता ने पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया.











