
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत संत मेरी स्कूल के पास सीएमएस के कलेक्शन एजेंट जितेंद्र कुमार सिंह से बाइक सवार दो अपराधियों ने छिनतई का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने जितेंद्र पर गोली चला दी और फरार हो गए. गोली जितेंद्र के दोनो जांघ को छूते हुए निकल गई. इधर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.(नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. जितेंद्र ने बताया कि वे सीएमएस में कलेक्शन एजेंट का काम करते है. उनके पास कलेक्शन के आठ लाख रुपए थे. वे संत मेरी स्कूल के पास कलेक्शन करने आए थे. बाइक खड़ी करते ही दो युवक आए और छिनतई का प्रयास करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी और फरार हो गए











