• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

tata-steel-samvaad-संवाद का चौथा दिन समुदाय के अद्भुत कला-रूपों और कहानियों का गवाह बना, सात राज्यों के विभिन्न कालाकारों को रंग बिखेरने का अवसर मिला

tata-steel-samvaad-संवाद का चौथा दिन समुदाय के अद्भुत कला-रूपों और कहानियों का गवाह बना, सात राज्यों के विभिन्न कालाकारों को रंग बिखेरने का अवसर मिला
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: आदिवासी सम्मेलन संवाद के चौथे दिन पूरे भारत के आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने कैनवास पर आदिवासियों की परंपराओं और आदिवासीयों के विभिन्न रंगों को जीवंत किया. इस साल संवाद पहली बार ‘आर्टीसंस रेजीडेंसी’की मेजबानी कर रहा है, जो पूरे भारत से 25 आदिवासी कलात्मक प्रतिभाओं को अपनी कल्पणायें उकेरने के लिए एकजुट किया. इस कार्यक्रम के तहत सात कैनवसों पर रंग बिखेरने की योजना है, जिसमें 12 आदिवासी कला-रूपों का सम्मेलन होगा. आयोजन न केवल इन अद्वितीय चित्रकला के सृजन का प्रतीक है, बल्कि कलाकारों के साथ बातचीत करने और इन कलाकारों व उनकी कलाकृतियों को मंच प्रदान करने का अवस भी प्रदान करता है. कलाकारों ने अपने व्यक्तिगत समूह कार्यों के माध्यम से मुख्य रूप से अपने जीवन में प्रकृति की भूमिका को चित्रित किया और बताया कि कैसे एक सतत भविष्य के लिए इसका संरक्षण महत्वपूर्ण है. ये कलाकार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, लद्दाख, गुजरात आदि राज्यों की विभिन्न जनजातियों का प्रतिनिधित्व करते हैं. 22 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में उरांव, जुआंग, गोंड, वारली सहित अन्य समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

मध्य प्रदेश की भील जनजाति का प्रतिनिधित्व करने वाली एक कलाकार लाडो बाई ने बताया कि उनका समुदाय भगवान पिथौरा का अनुष्ठानिक भित्ति चित्र बनाता है. उन्होंने कहा कि वह मैं बचपन से इस कला का अभ्यास कर रही है और उनके अग्रजों द्वारा बताई गई कहानियों से प्रेरित हुई और इससे उनके मन में यह विश्वास जग गयी कि भगवान इस कला से प्रसन्न होंगे. उनकी प्रत्येक पेंटिंग कोई-न-कोई कहानी कहती हुई प्रतीत होती है.”वहीं दूसरी ओर लाडो के लिए यह यात्रा आसान नहीं थी. उन्होंने 12 साल की उम्र में एक मजदूर के रूप में काम करना शुरू किया था. उनका जीवन तब बदल गया, जब प्रसिद्ध भारतीय कलाकार जगदीश स्वामीनाथन ने उनकी प्रतिभा को समझा और लाडो को आदिवासी लोक कला अकादमी के लिए काम करने को प्रोत्साहित किया, जहां उन्हें दीवारों और कागजों पर त्योहारों, अनुष्ठानों और जानवरों की छवि गढ़ने का अवसर मिला. उनकी कृतियों को भारत, फ्रांस और यूके में विभिन्न प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किया गया है और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले. लाडो ने बताया कि इस संवाद के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं कि मुझे अन्य आदिवासी समुदायों के साथ सहयोग करने का अवसर दिया, जहां हम सभी एक कैनवास पर अपने पारंपरिक कला-रूपों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक नई कलाकृति बनाएंगे, जो विभिन्न कलाओं का एक मिश्रण होगा. यह अपने आप में एक अलग प्रकार की कला होगी. इस संवाद में प्रसिद्ध कलाकार युगल सुभाष व्याम और दुर्गा बाई व्याम ने कलाकारों के साथ बातचीत की और आदिवासी कला के विभिन्न आयामों पर चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी ओर, वन गुज्जर नामक स्थानीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करते उत्तराखंड से ‘संवाद-2020’ के एक फेलो तौकीर आलम  ने अपनी कहानी साझा की. आलम ने अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए बताया कहा कि बहुत समय पहले हमारे पूर्वज अपने मवेशियों के साथ जंगलों में घूमते थे. 2003 में हमें राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से हटा दिया गया और गेंदीखाता गुज्जर बस्ती और पथरी गुज्जर बस्ती में स्थानांतरित कर दिया गया. अब मैं उत्तराखंड में एक नेचर गाइड हूं और नेचर साइंस इनिशिएटिव (एनएसआई) के साथ मिल कर ग्रामीण और शहरी स्कूलों में वन्यजीवों और जागरूकता अभियानों पर शोध करता हूं. मुझे 2019 में सैंक्चुअरी एशिया यंग नेचुरलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया था. फिलवक्त तौकीर और उसके दोस्त मिल कर वन गुज्जर समाज के उन बच्चों को शिक्षित करने का काम करते हैं जो अभी भी जंगलों में रह रहे हैं. उन्होंने माई (एमएईई) नामक एक समूह भी बनाया है, जो वन गुज्जर जनजाति की भाषा के संरक्षण के लिए काम कर रहा है. इस जनजाति के लिए उन्होंने स्थानीय भाषा में शब्दकोश, लोक कथाएं, लोक गीत, पहेली और कहावतें विकसित की हैं, जो जल्द ही प्रकाशित होंगी. उन्होंने जागरूकता फैलाने के लिए एक यू-ट्यूब चैनल भी बनाया है।
इस समूह के सदस्य 6वीं-12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं. उन्हें पक्षियों को पहचानना सिखाया गया है. वे नियमित रूप से विभिन्न स्कूलों के लिए नेचर वॉक का आयोजन करते करते हैं. इसके अलावा, तौकीर राष्ट्रीय और विदेशी पक्षी देखने वालों और फोटोग्राफरों के साथ पक्षी भ्रमण पर जाते हैं. तौकीर ने बताया कि वह राजाजी के जानवरों जैसे – हाथी, बाघ, तेंदुए और भालू को उनकी गंध व आवाज़ से पहचान सकता है. अब वह विश्वास के साथ 300 से अधिक पक्षियों को उनकी चहकती आवाज से पहचान सकता है. तौकीर को 9 साल की उम्र में एक स्कूल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्होंने बीच में ही स्कूल छोड़ दिया. नेचर साइंस इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं के काफी समझाने के बाद, उन्होंने 2015 में उत्तराखंड स्टेट ओपन स्कूल में दाखिला लिया. अब उन्होंने 12वीं कक्षा पूरी कर ली है और इग्नू से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं. लेकिन उनका मानना है कि प्राकृतिक वैज्ञानिक बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता ही एकमात्र मानदंड नहीं है.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल
खबर

Jamshedpur accident : सिदगोड़ा में ऑटो पलटा, चालक समेत अन्य घायल

September 6, 2026
Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास
खबर

Jamshedpur body found : बागबेड़ा बड़ौदाघाट के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस कर रही शव की पहचान कराने का प्रयास

September 6, 2026
jamshedpur bjp workshop-पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज
खबर

jamshedpur bjp workshop-पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा-यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान, भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी हुई तेज

September 6, 2026
Next Post

tata-steel-blood-donation-टाटा स्टील के ट्रांस्पोर्ट पार्क में रक्तदान शिविर का समापन, दो दिनों में हुआ 157 यूनिट रक्त संग्रह

horoscope-know-your-day-friday-19th-november-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 19 नवंबर 2021

horoscope-know-your-day-friday-19th-november-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 19 नवंबर 2021

iswp-union-election-तार कंपनी यूनियन चुनाव में नया मोड़, आशीष अधिकारी समेत अन्य मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय से मिले, इसी माह के अंत तक कमेटी मीटिंग कर घोषित हो सकता है चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News