
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी तार कंपनी के पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी के नेतृत्व में 30 मजदूरों को लेकर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय के आवास पर मिलने गए थे. इसके पहले श्री पाण्डेय से मोबाइल पर समय लिया गया था. गुरुवार को राकेश्वर पांडेय ने दिल्ली जाने के पहले अपने आवास पर आशीष अधिकारी एवं उनके टीम को बुलाकर बताया कि तीन दिन पहले वह तार कंपनी यूनियन ऑफिस गए थे. यहां के ऑफिस बियरर को बताया गया कि वह 18 नवंबर को इंटक के मीटिंग में दिल्ली जा रहे है एवं 21 नवंबर को दिल्ली से लौट रहे है. इसके पश्चात 22 नवंबर या 23 नवंबर को कमेटी मीटिंग बुलाने के लिए नोटिस जारी किया जाए. राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि कमेटी मीटिंग में ही चुनाव का दिन निर्धारित किया जाएगा एवं संभवतः इसी महीने की अंत तक चुनाव करवा लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग का चुनाव करवाने का जो मांग है, यह जायज है. तीन साल का कार्यकाल समाप्त होकर 40 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, इसलिए अब विलम्ब नही कर चुनाव करवाना चाहिए. आशीष अधिकारी एवं उनके टीम ने इस पर राकेश्वर पाण्डेय को धन्यवाद दिया एवं उनकी दिल्ली यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी. आशीष अधिकारी के साथ जाने वाले लोगों में शरत मिश्रा, मंगल करुआ, रंजन मिश्रा, राहुल कुमार, श्याम कलुण्डिया, मनमीत सिंह, जसविंदर सिंह, राम सिंह, गौरव बोस, दिलीप महतो, सरत बेहरा, अमरेंदर सिंह, अनवर खान, रंजीत साह, दिनेश प्रसाद सिंह, राकेश कुमार, अर्जुन दास आदि उपस्थित थे.




