
जमशेदपुर : बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू द्वारा करनडीह चौक में झामुमो ओडिशा प्रदेश के नवनिर्वाचित केंद्रीय सदस्य सह झामुमो ओडिशा प्रदेश संगठन सचिव दुबराज नाग और अमित शर्मा का स्वागत पुष्पगुच्छ दे कर किया गया. मौके पर उनके साथ मौजूद झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष जागता सोरेन, कोषाध्यक्ष मनोज नहा, झामुमो नेत्री नीता सरकार, निमाई हेम्ब्रम, राजकुमार सिंह, विक्की मिश्रा, तरुण सरदार, भूरू टुडू, अनिल मुंडा, छोटे माझी, कामेश्वर सोरेन, सूनाराम मुर्मू, दीपक पाल आदि लोग मौजूद थे.



