
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के मिश्रीकाटा गांव से सटे कूपन नदी से मंगलवार की सुबह दुबराज टुडू 45 की शव को पुलिस ने नदी से बरामद किया था. इस संबंध में थाना में मृतक की पत्नी पानो टुडू के बयान पर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या करने का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि शव के बाहरी हिस्से पर हल्की चोट का निशान थे, पुलिस हर पहलू पर गंभीरता पूर्वक मामले की जांच कर रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मामले का खुलासा हो सकता है कि दुबराज टुडू की हत्या हुई है या अन्य कारण से उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस हत्या होने की मामला दर्ज कर मामले की जांच पुलिस कर रही है।



