
घाटशिला : जमशेदपुर जिला के डुमरिया प्रखंड के पहाड़ों से घिरा चाटानी पानी गांव में हाथियों के दल के आने से ग्रामीण और किसान भयभीत हैं। हाथियों का दल गांव से सटे पहाड़ पर सरन लिए हुए है, शाम ढलते ही हाथियों का झुंड पहाड़ से उतर कर गांव और खेत में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों का झुंड खेत में प्रवेश कर खेत में रखे धान की फसल को खाकर और पैरों तले रोंद कर बर्बाद कर रहे हैं। बुधवार को भी हाथियों का तांडव जारी रहा। हाथियों के तांडव से किसान परेशान हैं। फसल की सुरक्षा को लेकर किसान चिंतित है। बुधवार सुबह हाथियों का झुंड किसान गाजी मार्डी, गालाई टुडू, सुराई टुडू, बागात हांसदा के खेत में प्रवेश कर खेत में रखे धान को खाकर और पैरों तले रोंद कर बर्बाद कर दिया है। किसानों ने कहा कि सोमवार को भी हाथी खेत में रखे फसल को बर्बाद कर रहे है। सूचना पाकर मुखिया सहदेव मुर्मू, झामुमो कोषाध्यक्ष चैतान मुर्मू, झामुमो अध्यक्ष हाड़ी राम मुर्मू, पंचायत कोषाध्यक्ष दुबराज हेम्ब्रम, बीएफटी जनमेंद्र पूर्ति गांव पहुंचकर हाथियों द्वारा किए गए क्षतिपूर्ति का आकलन किया और वन अधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द किसानों को क्षतिपूर्ति राशि मुहैया कराया जाए। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी भगाने के लिए ग्रामीणों के बीच पटाखा का वितरण किया गया।




