
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा निवासी जोखन पंडित का 13 वर्षीय पुत्र राजेश पंडित उर्फ विशु लापता है. इधर राजेश के लापता होने के आठ दिन बाद परिजनों ने इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी है. परसुडीह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर राजेश की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि राजेश शादी समारोह में कैटरिंग सर्विस का काम करता है. उसके पिता जोखन के अनुसार वह 13 दिसंबर को गोविंदपुर में एक शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वापस नहीं आया. उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की और सोचा कि शायद राजेश वापस घर आ जाए. अंत में जब वह वापस नहीं आया, तो उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी.




